पत्थलगांव में दुर्गा पूजा को लेकर पुलिस-प्रशासन सख्त, एसडीओपी डॉ. धुर्वेश जायसवाल और एसडीएम क्षितिज गुरभेले ने ली संयुक्त बैठक
सम्पादक श्याम नारायण गुप्ता
पत्थलगांव/ शारदीय नवरात्रि और दुर्गा पूजा पर्व के मद्देनजर पत्थलगांव में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस और राजस्व प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर आ गया है।इसी क्रम में आज पत्थलगांव में एसडीओपी डॉ. धुर्वेश जायसवाल और एसडीएम क्षितिज गुरभेले ने संयुक्त रूप से शहर की सभी दुर्गा पूजा समितियों की एक महत्वपूर्ण बैठक बुलाई। यह बैठक SDOP कार्यालय परिसर में आयोजित की गई।
बैठक में नगर की सभी प्रमुख दुर्गा पूजा समितियों के अध्यक्ष, सचिव, कोषाध्यक्ष सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी उपस्थित रहे। इसके अलावा पत्थलगांव थाना प्रभारी, तहसीलदार और अन्य पुलिस अधिकारी भी मौजूद रहे।दोनों अधिकारियों ने दिए कड़े निर्देश बैठक को संबोधित करते हुए SDOP डॉ. धुर्वेश जायसवाल ने कहा कि दुर्गा पूजा आस्था और शक्ति का पर्व है। इसे शांतिपूर्ण ढंग से मनाना हम सबकी जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि इस बार सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी प्रकार की चूक बर्दाश्त नहीं की जाएगी। वहीं एसडीएम क्षितिज गुरभेले ने कहा कि सभी समितियां समय पर अनुमति लें और शासन की गाइडलाइन का पालन करें।बैठक में दिए गए 5 बड़े निर्देश सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम हर दुर्गा पंडाल में प्रवेश और निकास द्वार अलग-अलग हों। सीसीटीवी कैमरा, लाइटिंग और आग बुझाने के लिए अग्निशमन यंत्र रखना अनिवार्य होगा।
DJ और ध्वनि पर रोक सुप्रीम कोर्ट के आदेशानुसार डीजे की आवाज को तय सीमा में ही रखा जाए। रात्रि 10 बजे के बाद लाउडस्पीकर और डीजे पूरी तरह बंद रहेंगे। नियम तोड़ने पर साउंड सिस्टम जब्त किया जाएगा।भीड़ नियंत्रण दर्शन के लिए कतारबद्ध व्यवस्था, महिलाओं और पुरुषों के लिए अलग लाइन और पर्याप्त वालंटियर तैनात करने के निर्देश दिए गए।सोशल मीडिया पर नजर -सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी। किसी भी अफवाह या संदिग्ध व्यक्ति की सूचना तुरंत डायल 112 पर दें।विसर्जन के लिए तय रूट दुर्गा मूर्ति विसर्जन के लिए प्रशासन द्वारा निर्धारित रूट चार्ट का ही पालन करना होगा। विसर्जन के दौरान किसी भी प्रकार के अस्त्र-शस्त्र और आपत्तिजनक नारेबाजी पर पूरी तरह प्रतिबंध रहेगा।
प्रशासन करेगा सहयोग
अंत में एसडीओपी डाक्टर धुर्वेश जयसवाल और एसडीएम क्षितिज गुरभेले ने सभी समितियों को आश्वस्त किया कि प्रशासन पूजा के दौरान पूरी तरह सहयोग करेगा। हर पंडाल क्षेत्र में पुलिस बल की तैनाती और लगातार पेट्रोलिंग की जाएगी। लेकिन नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कड़ी वैधानिक कार्रवाई भी की जाएगी।
बैठक के अंत में सभी दुर्गा समितियों ने शांतिपूर्ण, सुरक्षित और भव्य दुर्गा पूजा मनाने का संकल्प लिया।










