बहनाटांगर में खलिहान विवाद बना खूनी संघर्ष टांगी से किया वार जिसकी विडियो सोशल मीडिया पर तेजी से हो रहा वायरल
सम्पादक श्याम नारायण गुप्ता
*पत्थलगांव / जशपुर 13 अक्टूबर 2026/* जशपुर जिले के ग्राम बहनाटांगर में खलिहानों के मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। गांव के ही बोध सिदार ने गांव के ही जितेन्द्र सिदार और उनकी पत्नी सावित्री सिदार पर धारदार टांगी से जानलेवा हमला कर दिया।
बताया जा रहा है कि खलिहान की जमीन की साफ सफाई को लेकर दोनों पक्षों में विवाद चल रहा था। मंगलवार को इसी बात को लेकर दोनों में कहासुनी हुई जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई।
आरोप है कि इसी दौरान बोध सिदार ने आवेश में आकर टांगी से जितेन्द्र सिदार पर वार कर दिया। बीच-बचाव करने आई उनकी पत्नी सावित्री सिदार पर भी हमला कर दिया, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।घायल दंपति को परिजनों ने तत्काल पत्थलगांव अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उनका इलाज चल रहा है पत्थलगांव पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।









