साहित्य साधना के लिए राजेन्द्र कुमार पाण्डेय ‘राज’ को कम्मू राष्ट्र गौरव सम्मान-2027 संस्कारधानी रायगढ़ की माटी के गौरव, पूर्व प्राचार्य एवं साहित्यसेवी राज ‘राज’ की उपलब्धि से साहित्य जगत में हर्ष की लहर शासन के तबादला आदेश के बाद भी पत्थलगांव में अटैच! संजय चन्द्रा की पदस्थापना को लेकर उठे सवाल पत्थलगांव का बिजापारा: 100 साल पुराना गांव, आज भी सड़क के लिए तरस रहा है इंसान!आश्वासनों की कीचड़ में धंसी बिजापारा की पगडंडी, पैदल चलना भी बना सजा पत्थलगांव का बिजापारा: 100 साल पुराना गांव, आज भी सड़क के लिए तरस रहा है इंसान!आश्वासनों की कीचड़ में धंसी बिजापारा की पगडंडी, पैदल चलना भी बना सजा अंबाजी मंदिर में गुजरात सह प्रभारी गोमती साय ने की पूजा-अर्चना, माँ अंबा को अर्पित की ध्वजा *भरोसे के 10 साल: प्रभु एंटरप्राइजेज जान डियर ट्रैक्टर का किसान महाकुंभ, जोनल मैनेजर अनुज पाल ने काटा रिबन, नई जॉन डियर 5105 गियर प्रो लॉन्च*

*पत्थलगांव के शा. प्री मैट्रिक आदिवासी बालक छात्रावास पत्थलगाव हॉस्टल से आधी रात निकले 11 बच्चों ने की थी न्यू लक्ष्मी मोबाइल में चोरी, हॉस्टल अधीक्षक सूर्यकांत निकेतकारी और मंडल संयोजक मनीष पैकरा की भूमिका पर उठे सवाल, पूर्व मंत्री रामपुकार सिंह बोले — “कार्यवाही नहीं हुई तो करेंगे आंदोलन”*

*पत्थलगांव के शा. प्री मैट्रिक आदिवासी बालक छात्रावास पत्थलगाव हॉस्टल से आधी रात निकले 11 बच्चों ने की थी न्यू लक्ष्मी मोबाइल में चोरी, हॉस्टल अधीक्षक सूर्यकांत निकेतकारी और मंडल संयोजक मनीष पैकरा की भूमिका पर उठे सवाल, पूर्व मंत्री रामपुकार सिंह बोले — “कार्यवाही नहीं हुई तो करेंगे आंदोलन”*

 

सम्पादक श्याम नारायण गुप्ता 

*पत्थलगांव/जशपुर।* पत्थलगांव हॉस्टल से निकले 11 बच्चों द्वारा चोरी की घटना को अंजाम देने के मामले ने पूरे जिले में सनसनी फैला दी है। इस सनसनीखेज मामले के सामने आने के बाद प्रशासन हरकत में आया और जशपुर जिले के आयुक्त संजय सिंह ने शुक्रवार को पत्थलगांव हॉस्टल का निरीक्षण किया।

लेकिन निरीक्षण के बाद जो तस्वीर सामने आई है, उसने प्रशासन की कार्यप्रणाली पर ही सवाल खड़े कर दिए हैं। सूत्रों के हवाले से खबर आ रही है कि आयुक्त संजय सिंह कार्यवाही के नाम पर महज खानापूर्ति करते नजर आए। निरीक्षण के दौरान उन्होंने हॉस्टल का जायजा तो लिया, लेकिन ठोस कार्यवाही को लेकर कोई स्पष्ट रुख नहीं अपनाया।

*टाल-मटोल भरा जवाब*
सूत्रों के मुताबिक, जब पत्रकारों ने आयुक्त संजय सिंह से पूछा कि इस गंभीर मामले में विभाग द्वारा किस प्रकार की कार्यवाही की जाएगी, तो उनका जवाब टाल-मटोल भरा रहा। उन्होंने गोल-मोल जवाब देकर मामले को टालने की कोशिश की। आयुक्त के इस रवैये से साफ जाहिर होता है कि विभाग इस मामले को गंभीरता से नहीं ले रहा है।

*हॉस्टल अधीक्षक और मंडल संयोजक पर उठे सवाल*
इस पूरे मामले में अब हॉस्टल अधीक्षक *सूर्यकांत निकेतकारी* और मंडल संयोजक *मनीष पैकरा* की भूमिका पर भी गंभीर सवाल उठने लगे हैं। सूत्रों के मुताबिक, हॉस्टल का संचालन अधीक्षक सूर्यकांत निकेतकारी की देखरेख में होता है, जबकि मंडल संयोजक मनीष पैकरा पर मंडल स्तर पर निगरानी की जिम्मेदारी है।

स्थानीय लोगों का आरोप है कि दोनों अधिकारियों की लापरवाही के चलते ही 11 बच्चे हॉस्टल से निकलकर चोरी की घटना को अंजाम दे पाए। हॉस्टल में न तो पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था है और न ही बच्चों की देखरेख के लिए जिम्मेदार स्टाफ मौजूद रहता है। बताया जा रहा है कि इस लापरवाही को लेकर पहले भी शिकायतें सामने आती रही हैं, लेकिन कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया।

*पूर्व मंत्री रामपुकार सिंह की चेतावनी*
मामले ने अब राजनीतिक तूल पकड़ लिया है। स्थानीय पूर्व विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री *रामपुकार सिंह* ने कड़ा रुख अपनाते हुए कहा — _”अगर विभाग ऐसे लापरवाह अधिकारियों और कर्मचारियों पर कार्यवाही नहीं करती है तो हम आंदोलन करेंगे। बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।”_

*अभिभावकों में आक्रोश*
इस घटना के बाद अभिभावकों में भारी आक्रोश व्याप्त है। उनका कहना है कि वे अपने बच्चों को सुरक्षित माहौल की उम्मीद में हॉस्टल में रखते हैं, लेकिन यहां की लापरवाही ने उनके बच्चों के भविष्य को खतरे में डाल दिया है। अभिभावकों ने हॉस्टल अधीक्षक सूर्यकांत निकेतकारी और मंडल संयोजक मनीष पैकरा की भूमिका की निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की मांग की है।

*क्या खानापूर्ति तक सीमित रहेगा मामला?*
अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या यह मामला भी अन्य मामलों की तरह खानापूर्ति तक ही सीमित रह जाएगा, या फिर प्रशासन दोषियों के खिलाफ ठोस कार्यवाही करेगा? आयुक्त के टाल-मटोल भरे जवाब से तो यही लगता है कि विभाग इस मामले को दबाने की कोशिश में है।

स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने भी इस मामले में निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

साहित्य साधना के लिए राजेन्द्र कुमार पाण्डेय ‘राज’ को कम्मू राष्ट्र गौरव सम्मान-2027 संस्कारधानी रायगढ़ की माटी के गौरव, पूर्व प्राचार्य एवं साहित्यसेवी राज ‘राज’ की उपलब्धि से साहित्य जगत में हर्ष की लहर

best news portal development company in india
best news portal development company in india