साहित्य साधना के लिए राजेन्द्र कुमार पाण्डेय ‘राज’ को कम्मू राष्ट्र गौरव सम्मान-2027 संस्कारधानी रायगढ़ की माटी के गौरव, पूर्व प्राचार्य एवं साहित्यसेवी राज ‘राज’ की उपलब्धि से साहित्य जगत में हर्ष की लहर शासन के तबादला आदेश के बाद भी पत्थलगांव में अटैच! संजय चन्द्रा की पदस्थापना को लेकर उठे सवाल पत्थलगांव का बिजापारा: 100 साल पुराना गांव, आज भी सड़क के लिए तरस रहा है इंसान!आश्वासनों की कीचड़ में धंसी बिजापारा की पगडंडी, पैदल चलना भी बना सजा पत्थलगांव का बिजापारा: 100 साल पुराना गांव, आज भी सड़क के लिए तरस रहा है इंसान!आश्वासनों की कीचड़ में धंसी बिजापारा की पगडंडी, पैदल चलना भी बना सजा अंबाजी मंदिर में गुजरात सह प्रभारी गोमती साय ने की पूजा-अर्चना, माँ अंबा को अर्पित की ध्वजा *भरोसे के 10 साल: प्रभु एंटरप्राइजेज जान डियर ट्रैक्टर का किसान महाकुंभ, जोनल मैनेजर अनुज पाल ने काटा रिबन, नई जॉन डियर 5105 गियर प्रो लॉन्च*

जशपुर पुलिस की धमाकेदार “सर्जिकल स्ट्राइक” — खाली बोतलों के “किले” में छिपा 3 करोड़ गांजा, तस्कर का पूरा खेल बेनकाब!

जशपुर पुलिस की धमाकेदार “सर्जिकल स्ट्राइक” — खाली बोतलों के “किले” में छिपा 3 करोड़ गांजा, तस्कर का पूरा खेल बेनकाब!

सम्पादक श्याम नारायण गुप्ता 

*जशपुर/तपकरा।* फिल्मी स्टाइल में नशे का जखीरा छिपाकर ले जा रहा तस्कर जशपुर पुलिस की राडार पर आ गया। ऑपरेशन आघात के तहत लावाकेरा बैरियर पर पुलिस ने उड़ीसा से आ रहे टाटा आईसर ट्रक (UP-47-AT-9839) को रोककर तलाशी ली तो होश उड़ गए — खाली बोतलों की शीशियों से भरी बोरियों के नीचे टेप में लिपटे 597 पैकेट गांजा दबे मिले!

*एक नजर में बड़ा खुलासा:*
– ⚖️ कुल गांजा: *632.380 किलो* (6 क्विंटल 32 किलो)
– 💰 गांजे की कीमत: *3 करोड़ 16 लाख रुपये*
– 🚚 ट्रक + मोबाइल + नगदी मिलाकर कुल जप्ती: *3 करोड़ 41 लाख 47 हजार रुपये*
– 👮 गिरफ्तार: *विनोद कुमार गुप्ता (42), बहराईच, उत्तर प्रदेश*

*बोतल वाला “जुगाड़” फेल!*

तस्कर ने सोचा था कि ऊपर खाली बोतलों की बोरियां देखकर पुलिस भ्रम में पड़ जाएगी, लेकिन एंटी नारकोटिक्स टीम और थाना तपकरा पुलिस की संयुक्त टीम की सतर्कता ने सारा खेल पलट दिया। बोरियां हटाते ही नीचे दबा गांजा सामने आ गया।

*दो दिन, दो धमाके!*

02 अक्टूबर को भी इसी बैरियर पर 440.630 किलो गांजा के साथ 2 तस्कर पकड़े गए थे। यानी 48 घंटे के भीतर एक क्विंटल से ज्यादा गांजा बरामद कर जशपुर पुलिस ने तस्करों के नेटवर्क में खलबली मचा दी है।

*डीआईजी एसपी डाक्टर लाल उमेद सिंह की दो टूक:* _”नशे के सौदागर कान खोलकर सुन लें — जशपुर में उनके लिए कोई जगह नहीं! एंड-टू-एंड जांच होगी, नेटवर्क के हर कड़ी तक पहुंचेंगे। टीम को नगद इनाम से सम्मानित किया जाएगा।”_

इस कामयाबी में डीएसपी शुभम तिवारी, एसडीओपी विनोद कुमार मंडावी, थाना प्रभारी त्रिलोक प्रधान और पूरी टीम की अहम भूमिका रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

साहित्य साधना के लिए राजेन्द्र कुमार पाण्डेय ‘राज’ को कम्मू राष्ट्र गौरव सम्मान-2027 संस्कारधानी रायगढ़ की माटी के गौरव, पूर्व प्राचार्य एवं साहित्यसेवी राज ‘राज’ की उपलब्धि से साहित्य जगत में हर्ष की लहर

best news portal development company in india
best news portal development company in india