साहित्य साधना के लिए राजेन्द्र कुमार पाण्डेय ‘राज’ को कम्मू राष्ट्र गौरव सम्मान-2027 संस्कारधानी रायगढ़ की माटी के गौरव, पूर्व प्राचार्य एवं साहित्यसेवी राज ‘राज’ की उपलब्धि से साहित्य जगत में हर्ष की लहर शासन के तबादला आदेश के बाद भी पत्थलगांव में अटैच! संजय चन्द्रा की पदस्थापना को लेकर उठे सवाल पत्थलगांव का बिजापारा: 100 साल पुराना गांव, आज भी सड़क के लिए तरस रहा है इंसान!आश्वासनों की कीचड़ में धंसी बिजापारा की पगडंडी, पैदल चलना भी बना सजा पत्थलगांव का बिजापारा: 100 साल पुराना गांव, आज भी सड़क के लिए तरस रहा है इंसान!आश्वासनों की कीचड़ में धंसी बिजापारा की पगडंडी, पैदल चलना भी बना सजा अंबाजी मंदिर में गुजरात सह प्रभारी गोमती साय ने की पूजा-अर्चना, माँ अंबा को अर्पित की ध्वजा *भरोसे के 10 साल: प्रभु एंटरप्राइजेज जान डियर ट्रैक्टर का किसान महाकुंभ, जोनल मैनेजर अनुज पाल ने काटा रिबन, नई जॉन डियर 5105 गियर प्रो लॉन्च*

हाईवा चालक पर पिस्टल से हवाई फायर कर मोबाइल लूटा: एक की सेवा समाप्त, एक निलंबित, शिक्षा विभाग पर उठे सवाल सम्पादक श्याम नारायण गुप्ता _पत्थलगांव/उदयपुर एक्सप्रेस_

हाईवा चालक पर पिस्टल से हवाई फायर कर मोबाइल लूटा: एक की सेवा समाप्त, एक निलंबित, शिक्षा विभाग पर उठे सवाल

सम्पादक श्याम नारायण गुप्ता

  1. _पत्थलगांव/उदयपुर एक्सप्रेस_

जशपुर/अंबिकापुर। हाईवा चालक के साथ मारपीट, पिस्टल से हवाई फायर और मोबाइल लूट जैसे गंभीर आपराधिक मामले में शिक्षा विभाग के दो अधिकारियों पर गाज गिरी है। एक बीआरसीसी की सेवा समाप्त कर दी गई है, वहीं कार्यक्रम समन्वयक राजेश अंबस्थ को निलंबित किया गया है। लेकिन विभाग की इस कार्रवाई ने कई सवाल भी खड़े कर दिए हैं।

*क्या है मामला*
यह घटना 19 सितंबर की है। प्रतापपुर थाना क्षेत्र की खड़गवां पुलिस चौकी के रामेश्वरमुड़ा जंगल के पास दोनों आरोपी अपनी निजी कार से अंबिकापुर से लौट रहे थे। आरोप है कि उन्होंने कार हाईवा के सामने लगाकर चालक शिव प्रसाद का रास्ता रोक दिया। इसके बाद बदतमीजी करते हुए उसे हाईवा से नीचे उतरने को कहा। जब चालक नीचे नहीं उतरा तो दोनों ने पिस्टल से दो हवाई फायर किए, चालक को डराया-धमकाया और उसका मोबाइल फोन छीन लिया।

*पुलिस की कार्रवाई*
चालक की शिकायत पर खड़गवां पुलिस ने दोनों के खिलाफ बीएनएस की धारा 309(7) और आर्म्स एक्ट की धारा 25, 27, 30 के तहत मामला दर्ज कर दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

*शिक्षा विभाग पर प्रश्नचिन्ह*
एक ही घटना में शामिल दो अधिकारियों पर अलग-अलग कार्रवाई को लेकर शिक्षा विभाग की मंशा पर सवाल उठ रहे हैं। एक की सेवा समाप्त तो दूसरे को सिर्फ निलंबन, आखिर यह दोहरा मापदंड क्यों? क्या विभाग किसी को बचाने की कोशिश कर रहा है? जिनके कंधों पर बच्चों के भविष्य गढ़ने की जिम्मेदारी है, वे अगर पिस्टल लहराते पाए जाएं तो विभाग की निगरानी व्यवस्था पर भी सवाल उठना लाजिमी है।

*क्षेत्र में आक्रोश*
शिक्षा विभाग से जुड़े अधिकारियों पर लगे इस गंभीर आरोप से क्षेत्र में आक्रोश है। लोगों का कहना है कि ऐसे अधिकारियों को सिर्फ निलंबन नहीं, बल्कि सख्त से सख्त सजा मिलनी चाहिए ताकि शिक्षा जगत की छवि धूमिल न हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

साहित्य साधना के लिए राजेन्द्र कुमार पाण्डेय ‘राज’ को कम्मू राष्ट्र गौरव सम्मान-2027 संस्कारधानी रायगढ़ की माटी के गौरव, पूर्व प्राचार्य एवं साहित्यसेवी राज ‘राज’ की उपलब्धि से साहित्य जगत में हर्ष की लहर

best news portal development company in india
best news portal development company in india