कुनकुरी में सुबह-सुबह ‘गजराज’ की दस्तक! हॉस्पिटल की दीवार तोड़ अंदर घुसा दंतैल, फिर कॉलेज में डाला डेरा – देखता रह गया पूरा शहर
सम्पादक श्याम नारायण गुप्ता
कुनकुरी/ कहते हैं जंगल का राजा शेर होता है, लेकिन आज सुबह कुनकुरी में जंगल के असली राजा ने एंट्री मारी तो पूरे शहर की सांसें थम गईं! हॉली क्रॉस हॉस्पिटल में हड़कंप सुबह-सुबह लोग चाय की चुस्की ले ही रहे थे कि अचानक धरती हिलने लगी। सामने से आता दिखा पहाड़ जैसा दंतैल हाथी। उसने सीधे हॉली क्रॉस हॉस्पिटल की बाउंड्री को ताश के पत्तों की तरह तोड़ दिया और धड़धड़ाता हुआ अंदर घुस गया।अस्पताल के अंदर मरीज, नर्स, डॉक्टर – जो जहां था वहीं ठिठक गया। किसी की समझ में नहीं आया कि ये क्या हो रहा है! कुछ देर तक तो हाथी अस्पताल परिसर में ही टहलता रहा, मानो राउंड पर आया हो!
अब बारी थी लोयला कॉलेज की हॉस्पिटल से निकलकर गजराज का मूड बदला और वो चल पड़ा लोयला कॉलेज की तरफ। वहां भी वही कहानी गेट-बाउंड्री तोड़कर सीधे कैंपस के अंदर ये नजारा सब देखते रहे। सोशल मीडिया पर इसका वीडियो आग की तरह वायरल हो रहा है कैसे दीवार तोड़कर अंदर घुस रहा है दंतैल।आखिर क्यों आ रहा है हाथी शहर में?
ये कोई पहली बार नहीं है। जशपुर का कुनकुरी तो हाथियों का दूसरा घर बन गया है। जंगल में खाना-पानी खत्म, तो हाथी अब इंसानों की बस्ती में अपना हक ढूंढने आ रहे हैं।फिलहाल वन विभाग की टीम मौके पर है और हाथी को जंगल की ओर खदेड़ने में जुटी है, लेकिन सवाल वही है – *अगली बार ये दंतैल कहां घुसेगा? स्कूल में, थाने में या कलेक्टर ऑफिस में?*
प्रशासन जागे, इससे पहले कि कोई बड़ा हादसा हो जाए!










