साहित्य साधना के लिए राजेन्द्र कुमार पाण्डेय ‘राज’ को कम्मू राष्ट्र गौरव सम्मान-2027 संस्कारधानी रायगढ़ की माटी के गौरव, पूर्व प्राचार्य एवं साहित्यसेवी राज ‘राज’ की उपलब्धि से साहित्य जगत में हर्ष की लहर शासन के तबादला आदेश के बाद भी पत्थलगांव में अटैच! संजय चन्द्रा की पदस्थापना को लेकर उठे सवाल पत्थलगांव का बिजापारा: 100 साल पुराना गांव, आज भी सड़क के लिए तरस रहा है इंसान!आश्वासनों की कीचड़ में धंसी बिजापारा की पगडंडी, पैदल चलना भी बना सजा पत्थलगांव का बिजापारा: 100 साल पुराना गांव, आज भी सड़क के लिए तरस रहा है इंसान!आश्वासनों की कीचड़ में धंसी बिजापारा की पगडंडी, पैदल चलना भी बना सजा अंबाजी मंदिर में गुजरात सह प्रभारी गोमती साय ने की पूजा-अर्चना, माँ अंबा को अर्पित की ध्वजा *भरोसे के 10 साल: प्रभु एंटरप्राइजेज जान डियर ट्रैक्टर का किसान महाकुंभ, जोनल मैनेजर अनुज पाल ने काटा रिबन, नई जॉन डियर 5105 गियर प्रो लॉन्च*

सियासत से सेहत तक: गोमती साय ने योग मैट पर दिया राष्ट्रसेवा का संदेश!

जशपुर में “सेवा मेरा योगदान” का अनोखा अंदाज, विधायक से लेकर कलेक्टर-एसएसपी तक एक साथ दिखे योग मुद्रा में
सम्पादक श्याम नारायण गुप्ता

_उदयपुर एक्सप्रेस | जशपुर | 25 सितंबर 2026_

नेता आमतौर पर मंच से भाषण देते हैं, लेकिन शुक्रवार को जशपुर न्यू कम्युनिटी हॉल में नजारा कुछ और था। पत्थलगांव विधायक एवं सरगुजा विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष गोमती साय योग मैट पर बैठीं और “योग एवं ध्यान से राष्ट्र की सेवा” का संकल्प दिलाया।

योग से स्वस्थ शरीर, ध्यान से शांत मन

इस अवसर पर विधायक गोमती साय ने कहा कि योग और ध्यान स्वस्थ जीवनशैली का महत्वपूर्ण आधार हैं। योग से शरीर स्वस्थ रहता है, वहीं ध्यान मानसिक शांति एवं सकारात्मक ऊर्जा प्रदान करता है। स्वस्थ और जागरूक नागरिक ही स्वस्थ समाज एवं सशक्त राष्ट्र के निर्माण में अपना महत्वपूर्ण योगदान दे सकते हैं।

उन्होंने कहा कि “सेवा मेरा योगदान” जैसे अभियान समाज के प्रत्येक व्यक्ति को राष्ट्रहित में अपनी भूमिका निभाने के लिए प्रेरित करते हैं। योग एवं ध्यान के माध्यम से स्वयं को स्वस्थ रखते हुए समाज और राष्ट्र की सेवा के संकल्प को मजबूत किया जा सकता है।

एक पंक्ति में दिखे जनप्रतिनिधि और अफसर

खास बात यह रही कि इस सत्र में जशपुर विधायक रायमुनी भगत, माटीकला बोर्ड के अध्यक्ष शम्भुनाथ चक्रवर्ती, नगर पालिका अध्यक्ष अरविंद भगत, जशपुर कलेक्टर रोहित व्यास और जशपुर एसएसपी लाल उमेद सिंह भी एक ही पंक्ति में योग करते नजर आए। मंच की राजनीति छोड़, सबने साथ में सांसों पर ध्यान लगाया।

नगरवासियों में उत्साह

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में नगरवासी उपस्थित रहे। सुबह के सत्र में सामूहिक योग और ध्यान ने पूरे हॉल को सकारात्मक ऊर्जा से भर दिया। उपस्थित लोगों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन समाज को जोड़ने का काम करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

साहित्य साधना के लिए राजेन्द्र कुमार पाण्डेय ‘राज’ को कम्मू राष्ट्र गौरव सम्मान-2027 संस्कारधानी रायगढ़ की माटी के गौरव, पूर्व प्राचार्य एवं साहित्यसेवी राज ‘राज’ की उपलब्धि से साहित्य जगत में हर्ष की लहर

best news portal development company in india
best news portal development company in india