तमता-डूमरबहार मार्ग पर आरक्षक की संदिग्ध मौत से सनसनी, मौके पर बाइक और चुनरी बरामद
सम्पादक श्याम नारायण गुप्ता
पत्थलगांव/ जशपुर जिले तमता-डूमरबहार मार्ग पर एक आरक्षक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है, जिससे पूरे पुलिस महकमे और इलाके में हड़कंप मच गया है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। बताया जा रहा है कि तमता-डूमरबहार मुख्य मार्ग के किनारे एक आरक्षक का शव एक पेड़ पर फांसी से झूला मिला है। स्थानीय लोगों ने जब शव देखा तो तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने देखा कि मृतक के पास ही उसकी बाइक खड़ी थी और एक चुनरी भी बरामद हुई है, जिसके बाद मामला और भी संदिग्ध माना जा रहा है घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जमा है और पुलिस पंचनामा की कार्रवाई कर रही है। मृतक आरक्षक की पहचान कोरबा जिले में पदस्थ नरहरी पटेल उम्र लगभग 37 वर्ष है बताया जा रहा है कि वह कोरबा एसपी आफिस में पदस्थ था।हत्या, आत्महत्या या हादसा? कई सवाल
मौके से बाइक और चुनरी दोनों मिलने से कई तरह के सवाल खड़े हो रहे हैं क्या किसी पारिवारिक या व्यक्तिगत कारण से आरक्षक ने ऐसा कदम उठाया?या फिर इसके पीछे कोई और वजह है? पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए पत्थलगांव भेज दिया है। फॉरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची थी।पुलिस अधिकारियों का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध है। बाइक और चुनरी को जब्त कर लिया गया है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो पाएगा। सभी पहलुओं से जांच की जा रही है। फिलहाल इस घटना से पुलिस विभाग में शोक की लहर है।









