आखिर ठग तक कैसे पहुंची आंगनबाड़ी के बच्चे की जानकारी? पत्थलगांव में हड़कंप
|मातृ वंदना योजना के नाम पर ₹25 हजार की ठगी, बच्चे का नाम तक जानता था ठग!
सम्पादक श्याम नारायण गुप्ता
*पत्थलगांव।* प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के नाम पर जशपुर जिले में बड़ी ठगी का मामला सामने आया है। पत्थलगांव की एक महिला से ठग ने 25 हजार रुपये ठग लिए। हैरानी की बात ये है कि ठग को महिला के बच्चे का नाम, आंगनबाड़ी केंद्र और जिस हस्पताल में बच्चा पैदा हुआ यह पूरी जानकारी पहले से पता थी।पीड़ित महिला ने बताया कि फोन करने वाले ने खुद को महिला बाल विकास विभाग का अधिकारी बताया और कहा कि मातृ वंदना योजना की राशि आपके खाते में भेजनी है। भरोसा दिलाने के लिए उसने बच्चे का नाम और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और बच्चे का जिस हस्पताल में जन्म हुआ वहां का नाम तक बता दिया।महिला ने भरोसे में आकर OTP बता दिया और खाते से पैसे कट गए।ये घटना अकेली नहीं है। बताया जा रहा है कि पोषण ट्रैकर ऐप का डेटा लीक होने के बाद हजारों आंगनबाड़ी हितग्राहियों का डेटा ठगों के पास पहुंच गया है, जिससे वो टारगेटेड ठगी कर रहे हैं।
महिला ने पुलिस में शिकायत की तैयारी की है।
अपील:कोई भी सरकारी अधिकारी फोन पर OTP नहीं मांगता। ऐसी कॉल आए तो तुरंत आंगनबाड़ी कार्यकर्ता या 1930 साइबर हेल्पलाइन, एवं स्थानीय थाना पर सूचना दें।










