*पत्थलगांव में सरकार आपके द्वार: केराकछार में लगा योजनाओं का मेला, खुद ग्राउंड पर उतरीं विधायक गोमती साय!*
सम्पादक श्याम नारायण गुप्ता
पत्थलगांव/ पत्थलगांव अब सरकारी दफ्तरों के चक्कर काटने की जरूरत नहीं, क्योंकि सरकार खुद आपके गांव पहुंच गई है!
पत्थलगांव विकासखंड के *केराकछार में ‘सेवा सेतु अभियान’ का बड़ा शिविर* लगा, जहां एक ही छत के नीचे दर्जनों योजनाओं का लाभ मिला।
*शिविर की हीरो रहीं विधायक गोमती साय*
शिविर में *पत्थलगांव विधायक एवं सरगुजा विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष श्रीमती गोमती साय* अचानक पहुंचीं तो माहौल ही बदल गया। उन्होंने एक-एक स्टॉल पर जाकर जायजा लिया और बुजुर्ग महिलाओं से बैठकर सीधी बात की।
गोमती साय ने कहा – *”मोदी जी और विष्णुदेव सरकार की सोच साफ है – अंतिम पंक्ति के अंतिम व्यक्ति तक योजना पहुंचनी चाहिए। कोई भी पात्र हितग्राही सिर्फ जानकारी के अभाव में वंचित ना रहे, इसलिए हम ये सेतु बन रहे हैं।”*
*क्या-क्या मिला शिविर में?*
आयुष्मान कार्ड, राशन कार्ड, पेंशन, जाति-निवास, किसान सम्मान निधि, आवास योजना – सबकी जानकारी और मौके पर ही आवेदन। कई ग्रामीणों के काम तो हाथों-हाथ हो गए।
ग्रामीणों ने कहा – _”पहली बार विधायक मैडम खुद आकर पूछ रही हैं कि योजना मिल रही है कि नहीं।”_
साफ है – *सेवा, सुशासन और समृद्धि* के नारे के साथ पत्थलगांव अब सच में समृद्धि की ओर बढ़ रहा है।










