साहित्य साधना के लिए राजेन्द्र कुमार पाण्डेय ‘राज’ को कम्मू राष्ट्र गौरव सम्मान-2027 संस्कारधानी रायगढ़ की माटी के गौरव, पूर्व प्राचार्य एवं साहित्यसेवी राज ‘राज’ की उपलब्धि से साहित्य जगत में हर्ष की लहर शासन के तबादला आदेश के बाद भी पत्थलगांव में अटैच! संजय चन्द्रा की पदस्थापना को लेकर उठे सवाल पत्थलगांव का बिजापारा: 100 साल पुराना गांव, आज भी सड़क के लिए तरस रहा है इंसान!आश्वासनों की कीचड़ में धंसी बिजापारा की पगडंडी, पैदल चलना भी बना सजा पत्थलगांव का बिजापारा: 100 साल पुराना गांव, आज भी सड़क के लिए तरस रहा है इंसान!आश्वासनों की कीचड़ में धंसी बिजापारा की पगडंडी, पैदल चलना भी बना सजा अंबाजी मंदिर में गुजरात सह प्रभारी गोमती साय ने की पूजा-अर्चना, माँ अंबा को अर्पित की ध्वजा *भरोसे के 10 साल: प्रभु एंटरप्राइजेज जान डियर ट्रैक्टर का किसान महाकुंभ, जोनल मैनेजर अनुज पाल ने काटा रिबन, नई जॉन डियर 5105 गियर प्रो लॉन्च*

पत्थलगांव में मजनूगिरी पड़ी महंगी: 12वीं की छात्रा को XL6 में खींच रहा था रिंकू, चिल्लाई तो भागा, अब पहुंचा जेल!

पत्थलगांव में मजनूगिरी पड़ी महंगी: 12वीं की छात्रा को XL6 में खींच रहा था रिंकू, चिल्लाई तो भागा, अब पहुंचा जेल!

 

जशपुर / मामले का संक्षिप्त विवरण दिनांक 31.08.2026 को प्रार्थी द्वारा थाना पत्थलगांव में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि उसकी 16 वर्षीय नाबालिग बालिका अपनी मौसी के घर रहकर कक्षा 12वीं में पढ़ाई करती है। दिनांक 30.08.2026 को वह अपने घर से मौसी के घर जाने के लिए बस से निकली थी। रास्ते में बस का इंतजार करने के दौरान दोपहर करीब 03:00 बजे आरोपी निराकार यादव उर्फ रिंकू यादव अपनी XL6 कार से वहां पहुंचा।
आरोपी ने नाबालिग को अश्लील इशारे किए तथा कार से उतरकर उसका हाथ जबरन पकड़ लिया और अपने साथ कार में चलने के लिए कहने लगा। आरोपी द्वारा नाबालिग से छेड़छाड़ किए जाने पर वह चिल्लाने लगी, जिसके बाद आरोपी उसका हाथ छोड़कर कार लेकर मौके से फरार हो गया। रिपोर्ट के अनुसार आरोपी द्वारा पूर्व में भी नाबालिग का पीछा कर अश्लील हरकत एवं छेड़छाड़ की गई थी।प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना पत्थलगांव में अपराध क्रमांक 193/2026, धारा 74, 351(2) बीएनएस एवं धारा 8 पॉक्सो एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। पुलिस की कार्रवाई प्रकरण की विवेचना के दौरान नाबालिग पीड़िता का महिला पुलिस अधिकारी द्वारा कथन कराया गया। प्रार्थी एवं गवाहों के कथन दर्ज किए गए तथा आवश्यक विवेचनात्मक कार्रवाई की गई।
घटना के बाद आरोपी निराकार यादव उर्फ रिंकू यादव लगातार फरार चल रहा था। पुलिस टीम द्वारा आरोपी की लगातार तलाश की जा रही थी। इसी क्रम में दिनांक 07.10.2026 को आरोपी उसके गृह ग्राम से हिरासत में लेकर अभिरक्षा में लिया गया।
आरोपी द्वारा घटना में प्रयुक्त XL6 कार को गवाहों के समक्ष प्रस्तुत किए जाने पर पुलिस द्वारा विधिवत जप्त कर लिया गया।प्रकरण में आरोपी के विरुद्ध प्रथम दृष्टया धारा 74, 351(2) बीएनएस एवं धारा 8 पॉक्सो एक्ट का अपराध घटित करना पाए जाने व पूछताछ पर अपराध स्वीकार करने तथा प्रयाप्त सबूत पाए जाने पर उसे विधिवत विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है मामले की कार्यवाही व आरोपी की गिरफ्तारी में उप निरीक्षक विद्या राम यादव, प्रधान आरक्षक सुभाष नायक, चंद्र विजय साय तथा आरक्षक वीरेंद्र यादव, देव सिंह एवं राजेंद्र रात्रे की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
मामले में डी आई जी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर डॉ लाल उमेद सिंह ने बताया कि जशपुर पुलिस महिलाओं एवं बच्चों से संबंधित अपराधों को लेकर अत्यंत संवेदनशील है, ऐसे अपराधों में संलिप्त किसी को भी बख्शा नहीं जावेगा, कठोर कानूनी कार्यवाही की जावेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

साहित्य साधना के लिए राजेन्द्र कुमार पाण्डेय ‘राज’ को कम्मू राष्ट्र गौरव सम्मान-2027 संस्कारधानी रायगढ़ की माटी के गौरव, पूर्व प्राचार्य एवं साहित्यसेवी राज ‘राज’ की उपलब्धि से साहित्य जगत में हर्ष की लहर

best news portal development company in india
best news portal development company in india