“गड्ढे में कूदी तो बची जान, वरना कार से कुचल देता!” – पीड़िता की आपबीती सुन कांप जाएगी रूह
*पत्थलगांव / कहते हैं प्यार अंधा होता है, लेकिन यहाँ तो प्यार के नाम पर ऐसा खौफनाक खेल खेला गया कि सुनकर ही रूह कांप जाए। पत्थलगांव क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जहाँ एक युवती ने मौत को बेहद करीब से देखा।पीड़िता ने रोते हुए बताया – “गड्ढे में कूदी तो बची जान, वरना कार से कुचल देता!”क्या है पूरा मामला पीड़िता ने बताया कि वह अपना छोटा सा व्यावसायिक प्रतिष्ठान (होटल) चलाती है। उसी होटल में पिठआम निवासी रितेश खुटीया अक्सर चाय-नाश्ता करने आता था। आते-जाते दोनों की जान-पहचान हुई, फिर दोस्ती और फिर आरोपी ने शादी का झांसा देना शुरू कर दिया।आरोप है कि शादी का झांसा देकर आरोपी ने महीनों तक उसका शारीरिक शोषण किया। जब युवती ने शादी के लिए दबाव बनाया तो आरोपी के तेवर बदल गए।झंडाघाट लुड़ेग के जंगल में ले जाकर किया दुष्कर्म पीड़िता के अनुसार घटना वाले दिन आरोपी उसे बहला-फुसलाकर झंडाघाट लुड़ेग के घने जंगल में ले गया। सुनसान जगह का फायदा उठाकर उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया और धमकी दी कि अगर किसी को बताया तो जान से मार दूंगा।
कार से कुचलकर मारने की कोशिश, गड्ढे में कूदकर बचाई जान यही नहीं, पीड़िता ने बताया कि जब उसने विरोध किया तो आरोपी ने अपनी कार CG15EL9682 से उसे कुचलने की कोशिश की। पीड़िता ने सूझबूझ दिखाते हुए सड़क किनारे गहरे गड्ढे में छलांग लगा दी, जिससे उसकी जान बच गई।आरोपी यहीं नहीं रुका, उसने पीड़िता के पिता के ऊपर भी कार चढ़ा दी, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए और उनका इलाज चल रहा है।
इस पूरे मामले पर पत्थलगांव SDOP डॉक्टर ध्रुवेश जायसवाल ने बताया कि थाना पत्थलगांव में पीड़िता की रिपोर्ट पर आरोपी रितेश खुटीया, निवासी पिठआम के खिलाफ विभिन्न धाराओं में अपराध पंजीबद्ध किया गया है। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है और घटना में प्रयुक्त कार CG15EL9682 को जब्त कर लिया गया है।










